LATEST UPDATES
Bihar BEd Entrance Exam 2026

Bihar BEd Entrance Exam 2026: Date, Apply, Syllabus

Bihar BEd Entrance Exam 2026: Official Dates, Apply Online, Syllabus & Pattern

अगर आप बिहार में B.Ed करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! Bihar BEd Entrance Exam 2026 (CET-B.Ed 2026) का Official Prospectus जारी हो चुका है.

इस बार यह प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur द्वारा आयोजित की जा रही है।

🚀

Never Miss an Update!

Get instant alerts for Admit Cards, Results, and Jobs directly on your phone.

Join Telegram Now

बिहार के 339 कॉलेजों में करीब 37,150 सीटों पर नामांकन के लिए यह Mission Admission आपके Teaching Career की मजबूत नींव रखेगा। इस ब्लॉग में हम Official Notification के आधार पर Eligibility, Exam Pattern, Application Fee, Syllabus और Application Process की पूरी (A to Z) जानकारी देंगे।


Table of Contents

Bihar BEd Entrance Exam 2026 — Overview Table

विवरण (Details) जानकारी (Information)
परीक्षा का नाम (Exam Name)

Bihar B.Ed. Combined Entrance Test (CET-B.Ed) 2026

Nodal University

B. R. Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur

 

 

कोर्स (Course)

2-Year B.Ed. and Shiksha Shastri (B.Ed.) Programme

कुल कॉलेज (Total Colleges) 339 (अनुमानित)
कुल सीटें (Total Seats) 37,150 (अनुमानित)
आवेदन का तरीका (Mode of Apply)

Online (ऑनलाइन)

Official Website

https://biharcetbed-brabu.in/


Bihar BEd Entrance Exam 2026 — Official Schedule

अब अनुमान लगाने का समय खत्म! BRABU ने परीक्षा का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। अपने कैलेंडर में ये तारीखें Mark कर लें:

महत्वपूर्ण चरण (Events) आधिकारिक तिथियां (Official Dates)
Online Application Start Date 27.04.2026
Online Application Last Date 18.05.2026
Late Fee के साथ आवेदन (Rs. 500 Extra) 19.05.2026 to 21.05.2026
Form Editing (त्रुटि सुधार) 22.05.2026 to 23.05.2026
Admit Card Release Date

01.06.2026 से

CET-B.Ed Entrance Exam Date 07.06.2026 (Sunday)
Answer Key Release Date 08.06.2026
Objection on Answer Key 09.06.2026 to 10.06.2026
Result Declaration Date 19.06.2026 (Friday)

Pro Tip: आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि (18 मई) का इंतज़ार बिल्कुल न करें। सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए शुरुआत में ही फॉर्म भर लें।


Mission Admission 2026: 339 कॉलेज, 37,150 Seats — University-wise पूरी जानकारी

यह बिहार के BEd इतिहास में एक बड़ा Mission है। राज्य के 339 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में दो वर्षीय BEd की 37,150 सीटों पर एक साथ नामांकन होगा। नीचे University-wise Seats का विवरण देखें:

विश्वविद्यालय का नाम कॉलेज सीटें
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी 33 3,000
भूपेंद्र नारायण मंडल विवि 12 1,250
बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर 57 6,150
जय प्रकाश यूनिवर्सिटी 15 1,500
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि 01 100
ललित नारायण मिथिला विवि 33 3,750
मगध यूनिवर्सिटी 48 6,000
पटना यूनिवर्सिटी 03 300
मौलाना मजहरुल हक विवि
अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी 32 3,200
मुंगेर यूनिवर्सिटी 05 500
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी 55 6,350
पूर्णिया यूनिवर्सिटी 10 1,100
तिलका मांझी भागलपुर विवि 15 1,600
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी 20 2,350
कुल 339 37,150

📌 नोट: यह वर्तमान में मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सीटें हैं। इसमें बदलाव संभव है।

Entrance Test Fee (प्रवेश परीक्षा शुल्क)

CET-B.Ed 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल Online Payment Gateway (Net Banking, Credit Card, Debit Card, UPI) के माध्यम से किया जाएगा

श्रेणी (Category) शुल्क (Fee)
General / Unreserved Candidates ₹ 1000/-
Divyaang / EBC / BC / Women / EWS ₹ 750/-
SC / ST Category Candidates ₹ 500/-

कुछ खास बातें इस Table से:

  • BRABU मुजफ्फरपुर खुद 57 कॉलेजों और 6,150 सीटों के साथ राज्य का दूसरा सबसे बड़ा BEd University है — और यही इस बार Nodal University भी है।
  • पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी सबसे अधिक 6,350 सीटों के साथ पहले स्थान पर है।
  • मगध यूनिवर्सिटी 6,000 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • पटना यूनिवर्सिटी सबसे कम 300 सीटें — यहाँ Competition सबसे कड़ा होगा।

Bihar BEd Entrance Exam 2026: BRABU Nodal University क्यों बना?

वर्ष 2020 से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा करीब 6 साल तक Bihar BEd Entrance Exam का Nodal University था। अब लोक भवन, पटना की अधिसूचना पर कुलाधिपति (राज्यपाल) ने BRABU मुजफ्फरपुर को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा:

“अप्रैल में नामांकन के लिए Online Application की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई-अगस्त में हर हाल में राज्य के सभी कॉलेजों में BEd का नया सत्र शुरू हो जाएगा। एक-दो दिन में Nodal Officers की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी।”

यह बयान अभ्यर्थियों के लिए एक स्पष्ट Timeline है — अप्रैल से शुरू करो, जुलाई-अगस्त तक कॉलेज में बैठो।


BRABU की CET-BEd 2026 में जिम्मेदारियाँ

Nodal University के रूप में BRABU की भूमिकाएँ बेहद व्यापक हैं:

1. Nodal Officers की नियुक्ति मार्च के अंतिम सप्ताह तक BRABU Nodal Officers की घोषणा करेगा। ये Officers पूरे राज्य में परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया का समन्वय करेंगे।

2. Admission Schedule तैयार करना मार्च अंत तक नामांकन का पूरा Schedule तैयार कर लिया जाएगा।

3. Online Application Portal अप्रैल में Online Application Portal शुरू होगा जिसके माध्यम से राज्यभर के अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।

4. परीक्षा का पारदर्शी संचालन मई में CET-BEd 2026 का आयोजन राज्यभर के Exam Centers पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा।

5. Result और Merit List परीक्षा के बाद Answer Key और Result समय पर जारी किए जाएंगे।

6. Centralized Counseling सफल अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित होगी जिसके माध्यम से 339 कॉलेजों में 37,150 सीटों पर नामांकन होगा।


Eligibility Criteria: कौन कर सकता है Apply?

फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता (Eligibility) को अच्छे से जाँचना बहुत ज़रूरी है:

1. Two-Year B.Ed Programme के लिए:

  • Graduation / Post Graduation: Bachelor’s Degree (10+2+3) या Master’s Degree (Science/Social Sciences/Humanities/Commerce) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए

  • Engineering/Technology: B.E. / B.Tech (Science और Mathematics में विशेषज्ञता के साथ) करने वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं

2. Shiksha Shastri (B.Ed) Programme के लिए:

  • संस्कृत मुख्य विषय के साथ Bachelor’s Degree (10+2+3) और संस्कृत में Master’s Degree/Archarya में न्यूनतम 50% अंक

  • या 50% अंकों के साथ द्विवर्षीय शास्त्री/B.A. (संस्कृत सहित) और आचार्य/M.A संस्कृत प्रथम वर्ष उत्तीर्ण

Bihar BEd Entrance Exam 2026: Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता:

वर्ग न्यूनतम अंक
General / EWS Graduation में 50%
SC / ST / OBC / PwD Graduation में 45% (5% छूट)
Post Graduation Degree पात्र (PG में भी 50% / 45%)
  • Graduation: BA / B.Sc / B.Com किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
  • Post Graduation डिग्री धारक भी पात्र।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: सामान्यतः कोई ऊपरी सीमा नहीं

⚠️ अंतिम Eligibility Criteria BRABU की Official Notification में देखें।

Minimum Qualifying Marks (पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?)

CET-B.Ed. 2026 की परीक्षा पास करने के लिए सरकार ने न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं:

  • Unreserved Category (सामान्य श्रेणी): 35% अंक (यानी 120 में से 42 अंक)

  • SC, ST, BC, EBC, WBC, EWS & Divyaang: 30% अंक (यानी 120 में से 36 अंक)

     

    Note: यह सिर्फ पासिंग मार्क्स हैं। अच्छे सरकारी या प्रतिष्ठित प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको Merit List में अच्छी रैंक लानी होगी। इसलिए Target 80+ अंकों का रखें!


Bihar BEd Entrance Exam 2026: Exam Pattern और Syllabus

CET-BEd 2026 Objective Type परीक्षा होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं:

Section विषय अनुमानित प्रश्न
Section A General Knowledge & Current Affairs 50
Section B Reasoning & General Aptitude 25
Section C Language Proficiency (Hindi / English) 25
Section D Teaching Aptitude 25
Section E Subject Specific (Science / Arts / Commerce / Social Science) 25
कुल   150 प्रश्न
  • परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों
  • परीक्षा का प्रकार: MCQ (Multiple Choice Questions)
  • Negative Marking: Official Notification में स्पष्ट किया जाएगा

Bihar BEd Entrance Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?

आपके पास अप्रैल और मई का ही समय बचा है। 7 जून 2026 को परीक्षा है, इसलिए रणनीति सटीक होनी चाहिए:

  1. General Awareness पर फोकस (40 Marks): सबसे ज्यादा वेटेज इसी सेक्शन का है । पिछले 6 महीने के Current Affairs, बिहार का सामान्य ज्ञान, और भारतीय इतिहास व भूगोल का रिवीजन शुरू कर दें।

  2. Teaching Aptitude (25 Marks): यह सेक्शन स्कोरिंग होता है। बाल मनोविज्ञान (Child Psychology) और कक्षा प्रबंधन से जुड़े प्रश्न हल करने की Practice करें

  3. Logical Reasoning (25 Marks): रोज़ाना कम से कम 30-40 Reasoning के प्रश्न (Series, Syllogism, Blood Relations) हल करें

  4. No Negative Marking का फायदा उठाएं: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए एग्जाम में कोई भी प्रश्न न छोड़ें। अंत में बचे हुए समय में समझदारी से ‘Educated Guess’ (तुक्का) लगा सकते हैं।

  5. OMR Sheet की प्रैक्टिस: चूंकि परीक्षा ऑफलाइन होगी, इसलिए समय प्रबंधन (Time Management) के लिए OMR शीट भरने की प्रैक्टिस घर पर जरूर करें।

Also Read : Documents Required for College Admission – Full Checklist


Online Application Process: Bihar BEd Entrance Exam 2026 में कैसे Apply करें?

BRABU ने आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही User-Friendly बनाया है। आधिकारिक वेबसाइट https://biharcetbed-brabu.in/ पर जाकर इन आसान चरणों का पालन करें:

  1. Online Registration: सबसे पहले पोर्टल पर जाकर Email ID और Mobile Number डालकर अपना Login ID बनाएँ

  2. Activation: आपके मोबाइल/ईमेल पर आए OTP/Activation Code से अकाउंट को Verify करें

  3. Fill Application Form: Login करें और अपना व्यक्तिगत विवरण (Personal Details), शैक्षणिक विवरण (Educational Details) सावधानी से भरें

  4. Choose Exam City: परीक्षा के लिए अपनी पसंद के 3 शहरों का चयन करें

  5. Upload Documents: * हालिया रंगीन फोटो (JPEG, Max 100 KB)

    • काले बॉल पेन से किया गया हस्ताक्षर (JPEG, Max 100 KB)

    • मैट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की मार्कशीट (JPEG format में)

    • पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID / Driving License) और आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  6. Preview and Confirm: फॉर्म को अच्छे से जाँचे। Confirm करने के बाद किसी भी तरह का बदलाव (Edit) संभव नहीं होगा

  7. Pay Application Fee: अंत में Net Banking / Debit Card / UPI के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भरें

  8. Printout: सफल भुगतान के बाद Completed Application Form का Printout लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें (इसे यूनिवर्सिटी भेजने की आवश्यकता नहीं है)

सुझाव: Application की Last Date का इंतजार न करें। Server Overload से बचने के लिए पहले सप्ताह में ही Apply करें।


Documents जो अभी से तैयार रखें

अप्रैल में Application खुलते ही देरी न हो, इसलिए ये Documents अभी Scan करके रखें:

Document विवरण
Passport Size Photo हाल की — White Background
Signature सफेद कागज पर — Scan करें
10th Marksheet Board Certificate सहित
12th Marksheet Board Certificate सहित
Graduation Marksheet / Degree सभी Semesters / Years की
Category Certificate SC / ST / OBC / PwD — यदि लागू हो
Bihar Domicile Certificate बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र
Aadhar Card ID Proof के रूप में

List of Exam Cities (परीक्षा केंद्रों के शहर)

आप ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन 11 शहरों में से किन्हीं 3 का चयन कर सकते हैं (शहरों के कोड के साथ):

01 – Ara (आरा)

02 – Bhagalpur (भागलपुर)

03 – Chapra (छपरा)

04 – Darbhanga (दरभंगा) (नोट: शिक्षा शास्त्री के लिए केवल दरभंगा एकमात्र परीक्षा केंद्र है )

05 – Gaya (गया)

06 – Hajipur (हाजीपुर)

07 – Madhepura (मधेपुरा)

08 – Munger (मुंगेर)

09 – Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर)

10 – Patna (पटना)

11 – Purnea (पूर्णिया)


Bihar BEd Entrance Exam 2026 के बाद क्या होगा? — पूरा Admission Process

परीक्षा के बाद की प्रक्रिया समझना भी उतना ही जरूरी है:

Centralized Counseling

CET-BEd 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित होगी। इसमें:

  • Merit के आधार पर College और Seat का चुनाव होगा।
  • SC/ST/OBC/PwD के लिए Reservation लागू होगा।
  • Multiple Rounds में Counseling होगी।

College और Seat Selection की रणनीति

University-wise Seat Data देखकर अभी से सोचें:

  • अगर आप Patna के करीब हैं: Patna University (300 सीट) में Competition सबसे ज्यादा होगा।
  • अगर आप North Bihar से हैं: BRABU (6,150 सीट) और LNMU (3,750 सीट) बेहतर विकल्प।
  • अगर आप South Bihar से हैं: Magadh University (6,000 सीट) और Patliputra University (6,350 सीट) पर ध्यान दें।

BEd के बाद Career Options

BEd पूरी होने के बाद आगे का रास्ता:

  • Bihar Teacher Eligibility Test (BTET) — सरकारी शिक्षक बनने के लिए।
  • CTET — Central Government Schools के लिए।
  • Bihar School Teacher Recruitment — BPSC TRE के माध्यम से।
  • Private Schools में शिक्षण।
  • M.Ed — उच्च शिक्षा में करियर के लिए।

FAQs: Bihar BEd Entrance Exam 2026


 

Bihar BEd CET 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 18 मई 2026 है ।

प्रवेश परीक्षा की तिथि (Exam Date) क्या है?

CET-B.Ed. 2026 की प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी ।

परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और क्या Negative Marking होगी?

परीक्षा में कुल 120 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (120 अंक) पूछे जाएंगे । सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई Negative Marking नहीं है ।

B.Ed के लिए योग्यता (Eligibility) क्या है?

अभ्यर्थी को Graduation (B.A./B.Sc./B.Com) या Post Graduation में कम से कम 50% अंक होने चाहिए (B.Tech वालों के लिए 55%) ।

Application Form भरने की फीस कितनी है?

General Category के लिए ₹1000, EBC/BC/EWS/Women/Divyaang के लिए ₹750 और SC/ST के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है ।

इस बार Nodal University कौन है?

इस वर्ष परीक्षा कराने की जिम्मेदारी Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur को सौंपी गई है ।

निष्कर्ष: Bihar BEd Entrance Exam 2026 — समय कम है, तैयारी अभी शुरू करें

Bihar BEd Entrance Exam 2026 का पूरा ढांचा अब साफ हो गया है। 339 कॉलेज, 37,150 सीटें, अप्रैल में Apply, मई में Exam, जुलाई-अगस्त में नया सत्र — यह Timeline बेहद Tight है।

BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने जो आश्वासन दिया है वह स्पष्ट है — जुलाई-अगस्त में हर हाल में BEd का नया सत्र शुरू होगा। यह पहली बार है जब CET-BEd इतनी तेज़ Timeline पर चलाई जा रही है।

अगर आप Bihar BEd Entrance Exam 2026 देना चाहते हैं तो आज यानी 21 मार्च 2026 से ही:

Follow us on Instagram

Get quick study tips, exam countdowns, and student memes!

Follow @UniversityHelper

  • Graduation Marksheet में 50% Marks confirm करें।
  • Documents scan करके folder में रखें।
  • GK, Teaching Aptitude, Reasoning की तैयारी शुरू करें।
  • BRABU की Websitebrabu.ac.in — Bookmark करें।
  • इस Page को Bookmark करें — नई तारीखें आते ही यहाँ Update होंगी।

Teaching Career की शुरुआत यहीं से होती है। पहला कदम आज ही उठाएं। 🎓


यह जानकारी उपयोगी लगी? उन सभी दोस्तों के साथ जरूर Share करें जो Bihar BEd Entrance Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं।

Share this post:

Written By

University Helper

Editorial team member at University Helper. Dedicated to providing accurate and timely updates for students and job seekers across India.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top